Header Ads Widget

कहानियां: मॉनसून की वो पहली बारिश....

ekWulwu dh oks igyh ckfj”k




मॉनसून की पहली बारिश की वो याद आज भी मुझे कई बार सोचने पर मजबूर कर देती है| जून का महीना चल रहा था, उन दिनो मैं काम के सिलसिले में पंजाब आया हुआ था| जब पहुंचा तो यहां की गर्मी देखकर ही मेरे पसीने छुट गए| क्योकि ना तो मैं पंजाब कभी पहले आया था और ना ही यहां की गर्मी का सामना किया था| हमेशा शरू से ही हिमाचल का रहने वाला था| बस यू कह लो की काम बहुत जरूरी था इसलिए वापिस जाने का सवाल भी नही उठता था| पता नही वो दिन मैनें कैसी मुश्किल में काटे| गर्मी से मेरा हाल बेहाल हो चुका था| मुझसे इस गर्मी में कोई भी काम नही हो पा रहा था|अब तो भगवान से प्राथना करने लग गया था कि जल्दी से यह दिन बीते और मैं वापिस अपने घर जा सकू| एक दिन काम पर जाने के लिए निकला ही था कि तभी मुझे मेरे पड़ोस में रहने वाला एक किसान मिला| मैंने उनसे जाकर पूछा की आपको इस गर्मी से कोई फर्क नही पड़ता,आप इतनी गर्मी में भी काफी खुश दिखाई दे रहे है ? आप इतनी गर्मी में कैसे खेती कर लेते है| इस बात पर वह बोले "बेटा यह तो मौसम ऋतु है, चाहे सर्दी हो या गर्मी.. इन्होने तो अपने समय अनुसार आना ही है लेकिन जब तक मॉनसून नही आ जाता हमारे लिए तो कुछ अच्छा नही है| क्योकि हमारी गर्मियो की फसल मॉनसून पर निर्भर होती है| इसलिए बेटा हमें तो सिर्फ सावन का ही इंतजार है| किसान की यह बाते सुनकर मुझे बेहद खुशी हुई कि आज हमारे जैसे नौजवान कोई भी काम करने के लिए इतनी जल्दी घबरा जाते है| और एक यह किसान है जो पूरा खून पसीना लगाकर हमारे लिए फसल को तैयार करते है| बस जैसे तैसे जून का आखिरी महीना आ चुका था और मेरे वापिस लौटने का समय भी हो चुका था| मैं वापिस जाने के लिए घर से बाहर निकला ही था कि अचानक आकाश की तरफ नज़र पड़ी तो देखा की काले घने बादल घिर आए थे| ठंडी हवाए मन को सहला रही थी| मैने दूसरी तरफ किसान की ओर देखा तो मेरे लिए वह एक नया अनुभव सा बन चुका था| किसान के लिए मॉनसून की पहली बारिश की एक-एक बूंदे  हीरे की तरह आसमान से उतर रही थी| उस किसान के चेहरे पर एक अलग सी खुशी दिख रही थी| मानो जैसे उसे अपना नया जीवन मिल गया हो| यह नज़ारा देख मेरे मन को बहुत शांति मिली| मुझे उस सावन की पहली बारिश ने यह एहसास जरूर करवा दिया कि जिदंगी में जो सच्चे मन से काम करते है उन्हे उनका फल जरूर प्राप्त होता है| बस उस दिन के बाद हर सावन की पहली बारिश मुझे उन दिनो की यादो में वापिस ले जाती है|

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ