Header Ads Widget

सेलिब्रिटीः अभिनेत्री श्रीदेवी का हुआ अंतिम संस्कार, पति बोनी कपूर ने दी मुखाग्नि

न्यूज़ः अभिनेत्री श्रीदेवी के अंतिम दिन उनके अंतिम संस्कार के लिए बॉलीवुड इंडस्ट्री के तमाम दिग्गज मुंबई के श्मशान घाट विले पार्ले पहुंचे। जिसमें उनके देवर एवं अभिनेता अनिल कपूर, बेटा अर्जुन कपूर समेत अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण, अर्जुन रामपाल, सुष्मिता सेन, लारा दत्ता,करण जोहर, रणधीर कपूर, रणवीर सिंह, नेहा दुपिया, शक्ति कपूर, जयाप्रदा, अक्षय खन्ना, अल्का याग्निक,सरोज खान, संजय लीला भंसाली, जैक्लिन ,नील नितिन मुकेश, अनिल अंबानी शामिल थे। वहीं साऊथ इंडिया के बड़े-बड़े अभिनेता भी मौजूद रहे, जिनमें नागर्जुना,विंकटेश, प्रकाश राज भी शामिल थे। बॉलीवुड के अलावा भारी संख्या में उनके फैंस की भीड़ भी दिखाई दी और आखिर मेंं उनके पति एवं फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने उनके शरीर को मुखाग्नि दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ