Header Ads Widget

स्पोर्ट्स: इस साल आईपीएल देखने वाले दर्शकों में आई 20% कमी, जाने क्यों ?

न्यूज़ः वीवो आईपीएल-11 के पहली बार स्टार इंडिया चैनल्स पर आने के बाद आईपीएल देखने वाले दर्शकों में कमी आई हैं। आपको बता दे कि पिछले साल जब आईपीएल का प्रसारण सोनी चैनल्स पर किया जाता था, तो उस वक्त दर्शकों की संख्या अधिक थी। इस सीजन की बात करे तो करीब 24.60 करोड़ दर्शक ही मिले। जबकि पिछली बार यहीं दर्शक करीब 25.50 करोड़ के आसपास थे। आईपीएल-11 में सबसे अधिक कमी हिन्दी और गुजराती भाषा वाले लोगों से आई हैं। क्योंकि स्टार बेशक हिन्दी समेत कई अन्य भाषाओं को मिलाकर कुल 10 चैनल्स पर मैच प्रसारित कर रहा है। परंतु स्टार के चैनल्स की पहुंत उतनी जगहों पर नहीं है, जहां सोनी के सैट मैक्स चैनल की थी। इसके बावजूद स्टार इंडिया के चेयरमैन संजय गुप्ता इतने रिसंपास से भी काफी खुश हैं। उनका कहना है कि बेशक हमारे स्टार ने 16 करोड़ रुपए की लागत के साथ आईपीएल के अधिकार खरीदे है। लेकिन इसके बाद भी शुरुआती दर्शको का इतना इस्पांस भी हमारे लिए काफी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ